home page

सर्व विद्यालय संघ, सिरसा की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चयनित

 | 
The executive committee of Sarva Vidyalaya Sangh, Sirsa was unanimously elected

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सर्व विद्यालय संघ सिरसा की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। यह चुनाव सिरसा स्थित दयानंद उच्च विद्यालय में आयोजित एक सामान्य सभा के दौरान सम्पन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि, प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया।

सभा की कार्यवाही वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने पर सभा स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। जिला स्तर पर हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बलदेव सहगल को जिला अध्यक्ष, रोशन लाल चामल महासचिव, छगन सेठी कोषाध्यक्ष, राजकुमार अरोड़ा उपाध्यक्ष, कमल किशोर अरोड़ा आई टी सैल प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन को विधिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए यतिद्र सिंह एडवोकेट एवं भारत भूषण धायल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

वहीं संगठन को मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु भरत लाल जलंधरा एवं  शोभा अरोड़ा को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक कार्यकारिणी (सिरसा ब्लॉक) में जगदीश कुमार अरोड़ा को ब्लॉक प्रधान, सागर पाहुजा सचिव, चंद्र मलिक उपाध्यक्ष, हनीश कुमार खेल प्रभारी, रमेश कुमार भम्भूर सांस्कृतिक गतिविधि संयोजक, धर्मचंद मेहता ब्लॉक संरक्षक नियुक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now


चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलदेव सहगल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की यह नई टीम जिले के निजी विद्यालयों को आ रही चुनौतियों के समाधान हेतु हर स्तर पर प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों के विकास और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। इस चुनाव को सर्व विद्यालय संघ सिरसा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। नवगठित कार्यकारिणी से न केवल संगठन की एकजुटता और मजबूती बढ़ेगी, बल्कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।