home page

रक्षा बंधन का पर्व भारत की गौरवशाली परम्परा का प्रतीक : गोपाल कांडा

 | 
हलोपा प्रमुख एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा पहुंचे राजस्थान के संगरिया

mahendra india news, new delhi
 
रक्षा बंधन का पर्व भारत की गौरवशाली परंपरा और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा राजस्थान के संगरिया पहुंचे। संगरिया आगमन पर उन्होंने धर्मपत्नी सरस्वती कांडा के साथ अपनी बड़ी बहन पूर्व पार्षद सुमन कंदोई से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ रक्षा सूत्र (राखी) बंधवाया।
                       

इस दौरान श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने भी धर्मपत्नी सरिता कांडा सहित  बहन सुमन कंदोई से राखी बंधवाकर रक्षा बंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।  दोनों भाइयों ने अपनी बड़ी बहन सुमन कंदोई एवं जीजा एडवोकेट मोती लाल कंदोई के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों का जीवंत उदाहरण है।

यह पर्व भाई और बहन के परस्पर स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में त्योहार संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और पारिवारिक ताने-बाने को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय समर्थकों ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संगीता महान कांडा,  संगरिया के विधायक अभिमन्यु पुनिया, सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी, हलोपा जिलाध्यक्ष जय सिंह कुसुम्भी, पार्षद राजन शर्मा, इंद्रेश गुज्जर, लक्ष्मण राम, विजय यादव, मोहित जोशी, हरी प्रकाश, नरेंद्र कटारिया, नरेश सैनी सहित अन्य मौजूद थे।   

WhatsApp Group Join Now