home page

फ्लाइट मुंबई से गुवाहाटी जा रही ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई फ्लाइट की, फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित

केजरीवाल को नोटिस, एएसई ने अपने आप को गोली मारी 

 | 
केजरीवाल को नोटिस, एएसई ने अपने आप को गोली मारी 

mahendra india news, new delhi


दिल्‍ली शराब घोटाले मामले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक और समन ईडी ने जारी किया है. दिल्‍ली के सीएएम केजरीवाल को मिला ईडी का ये चौथा समन है। इससे पहले दिये गए किसी भी नोटिस पर वो एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। सीएम केजरीवाल ने उन नोटिसों को गैरकानूनी बताया था। अब चौथा समन जारी कर ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। 


फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 5319 मुंबई से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि खराब मौसम, फॉग के चलते फ्लाइट को लैंड नहीं किया जा सका। इसके  बाद फ्लाइट को गुवाहाटी के बदले बांग्लादेश के ढाका में लैंड करवाया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

एएसआई ने चलाई गोली
दिल्ली के बीपी मार्ग एरिया में एक एएसआई शुक्रवार रात्रि खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार ली। इसकी दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है