home page

सरकार कर रही मनरेगा मजदूरों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास: कर्मजीत कौर

 | 
The government is trying to snatch the livelihood of MNREGA workers: Karamjit Kaur

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा प्रदेश के मनरेगा मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान मजदूर मंच के राष्ट्रीय महासचिव धीरज गाबा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान-मजदूर मंच हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष व सिरसा निवासी कर्मजीत कौर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा मज़दूरों के सभी कार्यों को लगभग समाप्त कर दिया गया है। गांव के गरीब वर्ग और महिलाओं के हाथों से सरकार ने रोटी छीनने का जो काम किया है, उसे मजदूर कमेरा वर्ग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

राष्ट्रीय किसान मजदूर मंच हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कर्मजीत कौर ने कहा कि गांव में जो रास्तों, स्कूलों और जोहड़ की सफाई के कार्य थे, उनको सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है, इससे ग्रामीण इलाकों में जहां गंदगी और बीमारियां फैल रही है, वहीं मजदूर वर्ग का रोजग़ार भी छिन गया है। खास तौर पर महिलाएं काफी संख्या में मनरेगा मज़दूरी से जुड़ी हुई हैं, जिसको केंद्र सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है। कर्मजीत कौर ने कहा की अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समस्त हरियाणा के मनरेगा मज़दूरों द्वारा सरकार के खिलाफ  रोष प्रदर्शन किया गया है, जिसको देखते हुए केन्द्रीय पंचायत मंत्री बघेल ने मनरेगा मज़दूरों से बातचीत कर धरना समाप्त करवाया गया।

मनरेगा मज़दूरों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर केन्द्रीय पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपा और ये चेतावनी दी गई कि अगर सरकार मनरेगा मज़दूरों के कार्य को दुबारा सुचारू रूप से नहीं शुरू करती तो मनरेगा मज़दूरों के साथ किसान मजदूर वर्ग भी सडक़ों पर उतर कर सरकार के मज़दूर विरोधी नीतियों का विरोध करेगा। इस मौके पर सभी संस्थाओं और संगठनों ने जंतर मंतर पहुंच कर मनरेगा मज़दूरों का समर्थन किया, जिसमें भारतीय किसान मजदूर मंच की प्रदेश अध्यक्ष कर्मजीत कौर के साथ किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और अनेक संगठनों ने समर्थन दिया। पंचायत मंत्री द्वारा भी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर मंच के सचिव सुनील, उपाध्यक्ष बनसो देवी, जिला अध्यक्ष गुरतेज नागपुर और संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now