home page

आने वाले वर्षों में हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी सरकार - कांडा

 | 
govind  kanda ki photo

Mahendra india news, new delhi
 हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं एनडीए के सहयोगी पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल को नायाब कार्यकाल बताते हुए बधाई दी।
कांडा बंधुओं ने जारी किए वक्तव्य में कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 साल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक साल के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी गई है।


गोपाल कांडा ने कहा, जन विश्वास और जन विकास को समर्पित नायब सरकार का एक साल का कार्यकाल जनकल्याण को समर्पित रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मजबूत नेतृत्व में नायब सरकार ने प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास करवाया। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ पहले मनोहर सरकार और अब नायब सरकार ने हरित प्रदेश में सुशासन की इबारत लिखी है।


पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की लोक हितैषी योजनाओं को सीएम नायब सिंह सैनी ने गति प्रदान की।   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नायाब नेतृत्व में लाडो लक्ष्मी योजना सहित कई योजनाओं की अहम सौगात हरियाणा के जन - जन को मिली। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पिछले 11 वर्ष में कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की। कांडा बंधुओं ने कहा कि नायब सरकार का एक वर्ष सेवा, समर्पण और सुशासन के भाव को समर्पित रहा है।

WhatsApp Group Join Now

निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी सोच से आने वाले वर्षों में हरियाणा को नई ऊंचाई विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरित प्रदेश हरियाणा में भाजपा सरकार ने चिरायु हरियाणा योजना, लखपती दीदी योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना जैसी योजनाओं की बदौलत जनता के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
 कांडा बंधुओं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन और प्रेरणा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा वासियों को परिवार मानकर सेवा में जुटे हैं। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि आने वाले वर्षों में हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं पर और अधिक खरी उतरेगी। साथ ही प्रदेश को समृद्ध, आत्मनिर्भर व आधुनिक हरियाणा के रूप में स्थापित करेगी।