home page

हरियाणा प्रदेश में मॉनसून की अगले तीन दिन जबरदस्त होगी बरसात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 | 
The Meteorological Department has issued an alert for heavy monsoon rainfall in Haryana over the next three days

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में आने वाले समय में जबरदस्त बरसात होगी। इससे जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के साथ ही धान व नरमा की फसलों को काफी फायदा मिलेगा। हरियाणा में मंगलवार को 16 जिलों में हुई झमाझम बरसात ने भीषण गर्मी और उमस से कुछ तो राहत दिलाई, लेकिन कई जिलों में अभी भी जनजीवन भी प्रभावित हो गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मानसून की अच्छी बरसात होने की संभावना जताई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 


मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा उत्तर की तरफ बढऩे जा रही है तथा यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, पूर्वी मणिपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा उत्तरपूर्व राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसून की सक्रियता  बढऩे की संभावना है जिससे 5अगस्त से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बरसात की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादल व बारिश की संभावना है।