सिरसा के बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया पार्टी का 46वां स्थापना दिवस

 | 
The party's 46th foundation day was celebrated with great pomp at the BJP office in Sirsa
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सिरसा शहर के एफ  ब्लॉक स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने की। सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का सदस्य होना सबसे बड़े गौरव की बात है। 

बीजेपी पार्टी का सिद्धांत है कि राष्ट्र प्रथम पार्टी द्वितीय और खुद अंतिम के साथ चल रही है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसने अपने मेनिफेस्टो के अधिकतर कार्य अपने देश को प्राथमिकता देते हुए रखे थे। जिलाध्यक्ष रहते हुए हर कार्यकर्ता को जि मेदारी देने का प्रयास रहेगा और सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आप अपने पद पर रहते हुए अपने पद के साथ न्याय करने का प्रयास करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। किसी भी कार्यकर्ता का कोई भी यदि सुझाव है तो वो बेझिझक मुझे संपर्क करें। 

हम सभी मिलकर संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए बीजेपी को नई बुलंदियों पर ले कर जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएं और सरल व नमो ऐप पर फोटो और वीडियो जरूर अपलोड करें। सुरेंद्र आर्य ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 46वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि लगातार 3 बार केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाना आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वो दिन भी देखा है, जब गिने चुने विधायक और सांसद हुआ करते थे। आज देश में सबसे ज्यादा सांसद विधायक और जन प्रतिनिधि भाजपा के हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, सिरसा नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, शायम बजाज, अमन चोपड़ा, गुरदेव सिंह राही, प्रदीप रातुसरिया, रोहताश जांगड़ा, डा. गंगा सागर, कपिल एडवोकेट, जसविंद्र कौर, भावना शर्मा, मुकेश मेहता, सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, राजेश जालंधर, अजय शेरपुरा, सागर बजाज सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now