home page

चौपटा से राजस्थान के जोड़ने वाला रोड हुआ बंद, रूट डायवर्ट, सिरसा से चौपटा रोड पहले से ही है बंद

 | 
The road connecting Chaupata to Rajasthan is closed, route diverted, Chaupata road from Sirsa is already closed
 mahendra india news, new delhi

चौपटा से राजस्थान के नोहर जाने वाले रूट पर गांव लुदेसर के पास जलभराव हो गया। इस पर चौपटा से नोहर रोड का डायवर्ट कर दिया गया है। इस पर वाहन चालकों को गांव से होकर गुजरना होगा। लोकनिर्माण विभाग ने रोड पर नोटिस भी लगा दिया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो। 

लोकनिर्माण विभाग ने वीरवार को चौपटा नोहर रोड पर गांव लुदेसर के पास जलभराव होने पर रूट डायवर्ट कर दिया। इस पर नोहर की तरफ से आने वाले वाहनों को जोड़िकयां से हंजीरा, नाथूसरी कलां से चौपटा आना जाना होगा। 
 

ये रूट पहले ही डायवर्ट 
सिरसा से चौपटा रूट पर गांव दड़बा कलां के पास पानी का भराव होने पर पहले ही डायवर्ट दो सप्ताह पहले किया जा चुका है। इससे वाहन सिरसा से 8 वां मील, रंधावा से होकर लुदेसर व दड़बा कलां से माखोसरानी से वाहन आ जा रहे हैं। गौरतलब है कि चौपटा से सिरसा रोड के बीच गांव दड़बा कलां और चौपटा व दड़बा कलां से रूपाना खुर्द के बीच रोड पर तीन से चार फुट तक बरसाती पानी का भराव है। इससे वाहन चालकों को डायवर्ड रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। रोड पर तीन साल पहले भी यह समास्या आई थी। इसके बाद रोड का निर्माण किया गया। मगर जलभराव वाली जगह पर रोड को ऊंचा नहीं किया।