home page

शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह साहिब जी के 365वें जन्म दिहाड़े पर संगत ने निकाला नगर कीर्तन

 
The *Sangat* (congregation) organized a *Nagar Kirtan* to mark the 365th birth anniversary of Shiromani Shaheed Baba Jiwan Singh Sahib Ji
 | 
 The *Sangat* (congregation) organized a *Nagar Kirtan* to mark the 365th birth anniversary of Shiromani Shaheed Baba Jiwan Singh Sahib Ji

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 रंगरेटे गुरु के बेटे, अतुलनीय गुरु-सेवक, शिरोमणि जरनैल अमर शहीद धन-धन बाबा जीवन सिंह साहिब जी (भाई जैता जी) के 365वें जन्म दिहाड़े को समर्पित सत्कारयोग्य विशाल श्री नगर कीर्तन साहिब दसवीं पातशाही के पवित्र गुरु-घर श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, सिरसा से अपार श्रद्धा, उत्साह और गूंजते जयकारों के बीच आरंभ हुआ। कार्यक्रम हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, धन बाबा दीप सिंह शहीद ग्रंथी सभा (आॅल इंडिया) तथा आॅल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान तथा समस्त साध-संगत के सहयोग से किया गया।


आॅल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सरदार सविंदर सिंह सिरसा
इस पावन अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा विशेष रूप से उपस्थित हुए और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में सत्कारयोग्य विशाल श्री नगर कीर्तन साहिब की रवानगी करवाई गई और वे स्वयं भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। सरदार गुरमेज सिंह सिरसा, सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इस पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य सरदार सेवा सिंह, ग्रंथी सभा बाबा दीप सिंह शहीद (आॅल इंडिया) से बलकार सिंह जोश ने भी उपस्थिति दिखाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोकुल सेतिया की माता सुनीता सेतिया ने भी पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्री नगर कीर्तन साहिब की रवानगी के अवसर पर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जगदीश झींडा ने कहा कि धन-धन बाबा जीवन सिंह साहिब जी की महान गुरु-सेवा, अद्वितीय वीरता, अटूट समर्पण और लासानी शहादत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने संगत से बाबा जीवन सिंह साहिब जी के महान जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए सेवा, एकता, भाईचारे, गुरु-भक्ति तथा अपनी महान सिख विरासत से जुड़े रहने का आह्वान किया।


पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ नगर कीर्तन:
पंज प्यारों की पावन अगुवाई में श्री नगर कीर्तन साहिब श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं, सिरसा से आरंभ होकर श्री गुरुद्वारा साहिब हुड्डा सेक्टर-20, नेजा डेला, फरवाई, पनिहारी, मुसाहिबवाला, झंडा खुर्द, झंडा कलां, बरूवाली और भावदीन, मौजूखेड़ा, मोरीवाला, सिकंदरपुर और वैदवाला के रास्ते पुन: श्री गुरुद्वारा चिला साहिब सिरसा में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में संगत ने पुष्प-वर्षा, गूंजते जयकारों और सेवा-भावना के साथ श्री नगर कीर्तन साहिब का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया।

WhatsApp Group Join Now


संत-महापुरुषों और गणमान्य हस्तियों ने करवाई उपस्थिति दर्ज:
जयकारों की गूंज और संगत के अपार उत्साह के बीच आगे बढ़ते श्री नगर कीर्तन साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार सभा, हरियाणा के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह खालसा, संत बाबा कश्मीरा सिंह दनौदा वाले, प्रो. सरदार हरजवंत सिंह, धन बाबा दीप सिंह शहीद ग्रंथी सभा (आॅल इंडिया) के प्रधान बाबा जरनैल सिंह, बाबा जरनैल सिंह रतिया वाले, सरदार लखविंदर सिंह कोटली, जगसीर सिंह खुशदिल, सुखपाल सिंह सहोता कविश्री जत्था तथा सरदार जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त सी.आई.डी.) सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धापूर्वक उपस्थिति दर्ज करवाई। सरदार सविंदर सिंह सिरसा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संत-महापुरुषों, धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों, प्रबंधकों, नगारची साहिबानों, कविशरी जत्थों, सेवादारों तथा दूर-दराज से पहुंची समस्त साध-संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया।