home page

संस्कृत भाषा हमारी जड़ों को मजबूत करती है: प्रो. पंकज शर्मा

 | 
The Sanskrit language strengthens our roots: Prof. Pankaj Sharma

mahendra india news, new delhi
 

संस्कृतभारती द्वारा रेलवे रोड स्थित योगाश्रम में आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर के तीसरे दिन शिक्षार्थियों में गहरा उत्साह बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रो. पंकज शर्मा (अंग्रेजी विभागाध्यक्ष और तकनीकी सलाहकार कुलपति)ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में प्रो. पंकज शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी जड़ों को मजबूत करती है और इसे सरल माध्यम से सीखना हर नागरिक के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि संस्कृत सम्भाषण के ऐसे आयोजन जन-जन तक हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख  संस्कृत लेक्चरर हनुमान प्रसाद तथा जिला सह बौद्धिक प्रमुख असिस्टेंट प्रोफेसर मोहनलाल पूनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में शिक्षार्थियों को व्यावहारिक एवं सरल विधि से संस्कृत बोलना सिखाया गया। कार्यक्रम में शिविर शिक्षक कपीश, नगराध्यक्ष श्रीनिवास तथा शिविर प्रबन्धक ललित और हरप्रीत सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।