home page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज से शुरू होगा

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI 

 30- सितंबर - बुधवार, देश राज्यों से बड़ी खबरें

  1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज से शुरू होगा। ये बैठक दो दिन चलेगी। इससे पहले बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है।

2 सरसंघचालक मोहन भागवत ने यवतमाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि धर्म का अर्थ केवल रीति-रिवाज, पूजा-पाठ या खान-पान की आदतें नहीं है। धर्म इससे कहीं बढ़कर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की सतत प्रगति धर्म के चार जरूरी स्तंभों सत्य, करुणा, तपस्या और पवित्रता (आंतरिक व बाहरी) पर आधारित होनी चाहिए। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन में बताया गया है

3 संघ प्रमुख ने कहा कि प्रकृति की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए। विकास व पर्यावरण दोनों का संरक्षण होना चाहिए। उन्होंने जैविक खेती, मिश्रित खेती, पशुपालन पर जोर देते हुए बीज व खाद के मामले में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया। भागवत ने कहा कि यह लक्ष्य होना चाहिए कि किसान कर्ज के जाल में न फंसे और अधिक आत्मनिर्भर बने

WhatsApp Group Join Now

4 आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि देश की जनसंख्या और जनसांख्यिकी से जुड़े मुद्दों को लेकर नीतियां किसी समर्पित अध्ययन के आधार पर बनाई जानी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में जनसंख्या और लोगों को लेकर कोई ठोस नीति लगभग नहीं बनाई गई।

5 जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना को जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली, एनकाउंटर किया; सितंबर में 5 आतंकी मारे गए

6 CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत, जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग; आपसी झगड़ों में 5 साल में 24 मौतें

7 भाजपा संसदीय बोर्ड में आधे सदस्य बदले जा सकते हैं, येदियुरप्पा और जटिया को हटाया जा सकता है, दोनों की उम्र 80 के पार

8 इसरो की बड़ी तैयारी: अंतरिक्ष में काम करने वाली निजी कंपनियों के लिए बनेगा 'जीरो-डिफेक्ट' मानक, रखी जाएगी नजर

9 DELHI में विपक्षी दलों का जमावड़ा: इंडी गठबंधन की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल

10 महाराष्ट्र FDA ने बेबी मिल्क पर नियम सख्त किए, 'मां का दूध सबसे अच्छा' लिखना अनिवार्य, बेबी की तस्वीर लगाना भी मना; उल्लंघन पर ₹10 लाख जुर्माना

11 महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) एस. चोकलिंगम ने निर्वाचन आयोग से ईसीआईनेट साफ्टवेयर में बदलाव करने की मांग की है, ताकि मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) सूची में गड़बड़ियों से जुड़े मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल कर सकें। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी चोकलिंगम ने निर्वाचन आयोग को 24 सितंबर को भेजे पत्र में यह अनुरोध किया है

12 ठाणे में शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या, दो राउंड फायरिंग के बाद अस्पताल में मौत

13 अकाल, महंगाई और 15 हजार मौतें… भारत के लिए काल बन कर आ रहा है अल नीनो

14 सचिन-कोहली के क्लब में आ सकते हैं रोहित शर्मा, वनडे में 12 हजार रन से 73 रन दूर; आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला

15 भारत-चीन में महिला कंपाउंड टीम इवेंट का गोल्ड मैच जारी, इंडिया के अब तक 52 मेडल, एशियन गेम्स में आज 24 गोल्ड दांव पर

16 ईरान में 25 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर, जंग की वजह से 7 महीने में 50% कमजोर हुई मुद्रा; सबसे निचले स्तर पर पहुंची