home page

द सिरसा मोबाइल रिटेलर्स यूनियन ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 | 
The Sirsa Mobile Retailers Union celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm

mahendra india news, new delhi
सिरसा। द सिरसा मोबाइल रिटेलर्स यूनियन की ओर से स्वामी मोबाइल रिपेयरिंग के समक्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हीरलाल शर्मा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने शिरकत की। उनके साथ शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष मिढ़ा, मोबाइल यूनियन के प्रधान विमल स्वामी, उपप्रधान पवन स्वामी, उपप्रधान विरेंद्र डाबर भी मौजूद थे।

बैरागी समाज से जयचंद बैरागी जिला प्रधान सिरसा को भी कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। हीरालाल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और राजगुरु जैसे अनगिनत वीरों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रानी लक्ष्मीबाई और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं ने देश को एकजुट करने में अह्म भूमिका निभाई। शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर लड़ने तक सीमित नहीं है।

एक छात्र के रूप में मन लगाकर पढ़ाई करना, अपने बड़ों का सम्मान करना और देश की स्वच्छता का ध्यान रखना भी सच्ची देशभक्ति है। द सिरसा मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के प्रधान विमल स्वामी ने कहा कि हमें मिलकर एक ऐसा मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत बनाना है जिस पर हम सबको गर्व हो। उन्होंने कहा कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न भी इसी ऐतिहासिक मौके पर साथ मनाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

उपप्रधान पवन स्वामी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, हम भारतीयों का मान हैं। स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर गायक कलाकारों सोनू अटवाल, प्रमोद स्वामी फूलकां, सुभाष, विमल स्वामी ने ऐ वतन-ऐ वतन, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, जलवा तेरा जलवा, ऐ मेरे वतन के लोगों... सहित अनेक देशभक्ति गीत सुनाकर कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस मौके पर अमित मेहता, किरण, पारस, जोली, गगन, सुभाष, विजय, संदीप बजाज, सन्नी, मनन वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया।