home page

नाथूसरी चौपटा स्कूल की छात्राओं ने गु्रप डांस में जिला स्तर पर पाया तीसरा स्थान

 | 
The students of Nathusari Chaupata School secured third place in group dance at the district level

mahendra india news, new delhi
सिरसा। आर्यन पब्लिक स्कूल, सिरसा में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले की सभी ब्लाकों की टीमों ने बढ़ चढक़र भाग लिया, जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा की छात्राओं ने गु्रप डांस में जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने बच्चों को सर्टिफिकेट व ट्राफी देकर सम्मानित किया।

धनराशि का पुरस्कार विद्यार्थियों के अकाउंट में डाला जाएगा। प्रधानाचार्य सुरेश पूनिया ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करवाने के लिए मंजू बाला (संस्कृत अध्यापिका), अनीता देवी (हिंदी प्राध्यापिका), नीरज रानी (अंग्रेजी प्राध्यापिका) एवं राजबीर बैनीवाल (गणित प्राध्यापक) का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर बोलते हुए कुलदीप दलाल (प्रवक्ता इतिहास) ने कहा कि हमारी हरियाणवी संस्कृति से बच्चों को अवगत करवाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।

इस मौके पर दलवीर शर्मा, सीताराम शर्मा, अमित शर्मा, राकेश सहारण, वीरेंद्र महला, परवेज हसन, राजेश कासनियां, कुलजीत सिंह, रविंद्र सोनी, विवेक शर्मा, संजय गोदारा, अंजू कासनियां, सुनील जांगड़ा, जगबीर, मीनाक्षी, नीरज रानी, शिखा रानी इत्यादि स्टाफ  सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now