home page

श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल SIRSA की टीम बनी ओवरऑल विजेता

 | 
The team of Sri Chaitanya Techno School SIRSA became the overall winner

 mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाडिय़ों ने सेठ तुलाराम धर्मशाला में 9 नवंबर को आयोजित ओपन जीत-कूने-डो प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लेकर 25 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 17 कांस्य पदक हासिल करके ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जीना धुरिया ने खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है तथा अन्य छात्रों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता ब।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से परिपक्व बनाते हंै, बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढक़र भागीदारी कर अपना भविष्य स्वर्णिम बनाएं। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को भविष्य में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group Join Now