चौपटा क्षेत्र में भैंस खरीद कर फर्जी चैक देने वाले ठग गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद , एक दिन पुलिस हिरासत मंजूर!
हरियाणा में सिरसा पुलिस ने ठगी का पर्दाफाश करते हुए तीसरा आरोपी जगसीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी बदसार जिला बरनाला ( पंजाब )को गिरफ्तार कर लिया है, जो किसानों से भैंस खरीदकर नकद भुगतान की बजाय फर्जी बैंक चैक देकर रकम हड़प रहे थे।
प्रबंधक थाना नाथूसरी चौपटा निरीक्षक राधेशाम ने बताया की शिकयत कर्ता बनवारी लाल पुत्र भोमाराम वासी गुडियाखेड़ा ने शिकायत दी थी कि दिनांक 14 अगस्त व 16.अगस्त. 2024 को आरोपियों ने लाखों रुपये की भैंसें खरीदीं और भुगतान के नाम पर चैक दिए।
इसके बाद में बैंक से पता चला कि सभी चैक बाउंस हो गए। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने धमकी देते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया।
शिकायत पर थाना नाथूसरी चौपटा में अभियोग न. 220 दिनांक 31.08.2024 धारा 318(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तफ्तीश में दो आरोपीयों को पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है । दिनांक 08.09.2025 को पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी जगसीर सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी बदसार जिला बरनाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया व उससे 8,000 रुपये बरामद किए गए। आरोपी जगसीर कोपेश अदालत करके एक दिन पुलिस हिरासत प्राप्त की गई है! दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पुछताछ की जाएगी!
