home page

SIRSA सदर बाजार जामा मस्जिद में शान से फहराया गया तिरंगा

 | 
The Tricolour was hoisted with pride at the Jama Masjid in Sirsa's Sadar Bazaar

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता की मिसाल पेश करते हुए शहर के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। साबिर हुसैन, संपदा अधिकारी हरियाणा वक्फ बोर्ड सिरसा ने तिरंगा फहराते हुए सलामी दी। सर्वप्रथम अरदास करते हुए देशवासियों के अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। सभी के हाथों में लहराता तिरंगा और आंखों में देशप्रेम की चमक थी और लबों पर आजादी के जश्न के नगमे थे।

इस दौरान जामा मस्जिद 'भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा और तिरंगे की शान में लोगों ने माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी एकता और हमारे भारत की आन-बान-शान है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारा देश सबसे पहले है। देशप्रेम किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी के दिल की आवाज है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सभी कौमों के लोगों का योगदान था और इसलिए आज भी हम सब देशवासी उन सभी उन शहीदों के बलिदान को मिलकर याद करते हैं। इस मौके पर मोहम्मद सुलेमान इमाम जामा मस्जिद सिरसा, रहमत अली, सोनू खान, जब्बार खान, जावेद अली, अकबर, मुबीन अहमद, रणजीत वक्फ बोर्ड, मोहम्मद हासिम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now