home page

मौसम ने बदली चाल, 30 मई को कहीं आंधी-तूफान तो कहीं मूसलाधार बारिश, ओले गिरने का भी अलर्ट

 | 
The weather has changed, with thunderstorms and heavy rain expected on May 30th, along with a hailstorm alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम शनिवार यानि 30 मई को भी बदलाव रहेगा। मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 और 31 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।मौसम वैज्ञानिकों ने 16 राज्यों में आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक।

 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है। तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। ये बदलाव 31 मई तक चलेगा। 70 ्यरूक्क॥ से हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 मई को आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने 1-2 जून को बादल छाने की संभावना जताई है। 2 जून को फिर गर्मी बढ़ेगी।


 मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। वेदर सिस्टम की बात करें तो मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 75 डिग्री पूर्व देशांतर के अनुदिश अक्षांश 32 डिग्री उत्तर की ओर चलता है। उत्तरी आंतरिक ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित एक चक्रवाती परिसंचरण  उपरोक्त गर्त में विलीन हो गया है। 

WhatsApp Group Join Now

 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित एक पछुआ गर्त, जिसका अक्ष लगभग 90 डिग्री पूर्व देशांतर के अनुदिश 21 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है, निरंतर बना हुआ है। इसके साथ ही मध्य असम और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणपूर्वी अरब सागर और आसपास के मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण। पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है।