मौसम होगा खराब, आज इन प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट
मौसम में आज वीरवार यानि 18 सितंबर 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय 31 डिग्री / 74ई अक्षांश-देशांतर, बठिंंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, डीसा, भुज और 23एहृ / 68 डिग्री अक्षांश से होकर गुजर रही है।
पूर्वी झारखंड पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर झारखंड पर लगभग 3.1 किमी ऊँचाई पर सक्रिय है। एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊँचाई के बीच बना हुआ है, जो ऊँचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊँचाई के बीच बना हुआ है, जो ऊँचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊँचाई तक बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली यूपी, बिहार उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात तक एक बार फिर से मूसलाधार बारिश कहर बरपा सकती है। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
दिल्ली, एनसीआर में आज यानी 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। खासकर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में इसका असर अधिक दिख सकता है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। बरसात का सिलसिला अगले 3 दिनों तक चलने के आसार हैं।
राजस्थान में कल यानी 18 सितंबर को बरसात की संभावना न के बराबर है। सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। मध्य प्रदेश में कल यानी 18 सितंबर को बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
