दीपावली के दिन आज ऐसा रहेगा मौसम, जानिए आने वाले 24 घंटे में किस प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य और उससे सटे दक्षिणपूर्व अरब सागर पर बना हुआ है

mahendra india news, new delhi
आज दीपावली के दिन भी आज कहीं कहीं पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य और उससे सटे दक्षिणपूर्व अरब सागर पर बना हुआ है। बता दें कि 15 नवंबर को दक्षिण-पूर्व और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
तटीय कर्नाटक में हल्की बरसात संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में रहेगा।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।