home page

दड़बा कलां स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर प्राचार्य रमेश कुमार ने बधाई दी। 

स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र बजरंग पुत्र बंसीलाल ने अंडर १९ आयु वर्ग में कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कक्षा बारहवीं के छात्र मनदीप पुत्र पवन कुमार ने अंडर १4 आयु वर्ग में कबड्डी व कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किया। बारहवीं कक्षा की साइंस सकाय की छात्रा मधु मोहिनी पुत्री पृथ्वी सिंह ने अंडर १९ आयु वर्ग में बैंडमिंटन प्रतियोगिता के अंदर प्रथम स्थान हासिल किया। अब इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

विजेता खिलाड़ियों को दड़बा कलां व मानक दिवान से ब्लॉक समिति सदस्य सोनू मेहरा ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन किया है।