चारपाई पर सो रही थी महिला, तभी कमरे में घुस दरोगा ने कर दिया ऐसा काम...
जानकारी के मुताबिक ग्राम बलखेड़ा निवासी तरनजीत कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि गुरुवार को अपने घर में अपनी पांच साल की दिव्यांग बच्ची के साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी थाना नानकमत्ता में तैनात एक दरोगा गांव के ही पूर्व फौजी संतोख सिंह के साथ आए और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे।
वह बीमार होने के कारण दरोगा के आने पर चारपाई से उठ नहीं पाई तो दरोगा आग बबूला हो गए और चारपाई से न उठने पर गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर धमकाने लगे। जिससें वह और उसकी दिव्यांग बच्ची घबरा गई। दरोगा ने गांव के संतोख सिंह से सांठगांठ कर उसके घर में घुसकर दंबगई की है। बताया जा रहा है कि आपसी लेन देन के मामले में दरोगा महिला के घर पहुंचा था। अब महिला ने इसकी शिकायत सीएम से की है।
