home page

सालासर पैदल यात्रियों के लिए नाथूसरी कलां के युवाओं ने की पानी की व्यवस्था

 | 
The youth of Nathusari Kalan arranged water for the Salasar pedestrians
mahendra india news, new delhi

सालासर धाम में बाबाके जयकारे के साथ हरियाणा पंजाब एवं राज्य से पदयात्री हाथों में ध्वजा लेकर सालासर बालाजी के दर्शनों को जा रहे हैं। पदयात्रियों के लिए गांव नाथूसरी कलां के युवाओं ने पानी व्यवस्था की। पैदल यात्रियों को टीम के साथ पानी की ठंडी बोतल बांटी गई। 

समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने बताया कि गर्मी के मौसम में सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए पानी बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इससे पहले पल्लू जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस अवसर सतपाल पूनियां, मैनवाल खोथ, वैदपाल कोच, हरपाल सहारण, शशिपाल भांभू, बलराम नैमिवाल, कुलदीप कासनियां, विनोद भडियां, गंगाराम सहारण व अन्य युवा मौजूद रहे।