कुकड़थाना गांव में जनरल स्टोर में चोरी की वारदात सुलझी, आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिंग थाना पुलिस ने जनरल स्टोर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्नेल सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी गांव नीगधु, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि कुकड़थाना निवासी रमेश कुमार पुत्र सुरजाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 8 अगस्त की रात अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचने पर ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले से करीब 7 हजार रुपये की नकदी तथा हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डिंग थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त आरोपी को प्रोडक्न वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर चोरी की गई नकदी और सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। वारदात में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मेंखिला फ जाएगा।
बाइक चोरी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद ।
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मौजगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र दीवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 28 जुलाई 2026 को सिरसा आया हुआ था। रात करीब 7 बजे उसने अपना बाइक सुरखाब चौक के नजदीक खड़ा किया और वहां बने बाथरूम में चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर बाइक वहां से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने पर सिविल लाइन थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इनके आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी मुकेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव अरनियांवाली, जिला सिरसा को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
