home page

गांव मेहना खेड़ा में प्लाट से 25 क्विंटल गेहूं चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी काबू

 | 
news

mahendra india news, new delhi
संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गांव महेना खेड़ा में घर के सामने बने प्लाट से 25 क्विंटल गेहूं चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि गांव महेना खेड़ा निवासी राजेश पुत्र बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टंकियां में रखी गेहूं को चेक किया 25 क्विंटल गेहूं चोरी होनी पाई गई। बीती 9 अगस्त की रात अज्ञात युवक प्लाट में घुसे और टंकियों से गेहूं चोरी कर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेरां-ममेरा रोड क्षेत्र से दो आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र भजन सिंह निवासी कुताबढ़ तथा राजेश उर्फ राजू पुत्र बनवारी लाल निवासी महेना खेड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आई कई वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से उक्त प्लाट में रखी गेहूं की टंकियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया गेहूं बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में भी जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now