home page

मौसम मेें आज से होगा बड़ा बदलाव, इन 11 राज्यों में तूफानी बरसात का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं

 | 
news
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज 8 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी कर दिया। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 से 13 मई 2026 के दौरान कुछ स्थानों पर गरज, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात राज्य में 9 से 13 मई 2026 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान सहित 11 प्रदेशों में मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। इनमें से मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रदेशों में बरसात को लेकर अलर्ट है तो वहीं यूपी-बिहार सहित कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। कहीं-कहीं आंधी-तूफान को लेकर भी संभावना जताई गई है। 


हरियाणा प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 10 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ  का आंशिक प्रभाव कल 6 मई तक बने रहने की संभावना है जिस के कारण कल 6 मई को भी हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। परंतु 7 मई से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। परंतु 10 मई रात्रि से एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना  है जिसके आंशिक प्रभाव से फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

WhatsApp Group Join Now

इन प्रदेशों में बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बनी ठंडक कम होगी। एक बार फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। 2 से 3 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
8 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
9 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
11 मई को न्यूनतम तापमान बढक़र 27 डिग्री तक पहुंच सकता है, अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री पहुंच जाएगा।
12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, अगले दो दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।


हिमाचल में 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में 11 मई और 12 मई को बारिश का अनुमान है। राज्य में 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।