home page

हरियाणा में आज झमाझम होगी बरसात, 7 जिलों में अलर्ट

 | 
There will be heavy rain in Haryana today, alert in 7 districts
mahendra india news, new delhi

देश भर में आज आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। प्रदेश में मानसून आज भी सक्रिय रहेगा। प्रदेश मौसम में बदलाव के साथ ही कई जिलों में बरसात वीरवार रात्रि के समय हुई। हरियाणा के 17 जिलों में तेज और मध्यम बरसात हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। 

मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी हरियाणा के 20 जिलों में बरसात की उम्मीद व्यक्त की है। इसके साथ ही 7 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लगातार बरसात के चलते तापमान में गिरावट आई है। यानि छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बंगाल की खड़ी के चलते नमी वाली हवाओं से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बरसात की उम्मीद है। इसी के साथ ही इन जिला हिसार, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, सिरसा व फतेहाबाद में बरसात की संभावना है। 

WhatsApp Group Join Now