home page

इस दिन से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी बरसात, बारिश को लेकर अलर्ट

हरियाणा के यमुनानगर में गिरे ओले, बर्फबारी के चलते हिमाचल में 566 रोड ब्लॉक
 | 
file photo

mahendra india news, new delhi

पहाड़ी एरिया में जबरदस्त बर्फबारी जारी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बरसात के बाद ठंड बढ़ गई है। इससे तापमान तेजी से नीचे आया है. बारिश से जहां एक तरफ DELHI में मौसम साफ हुआ है। HARYANA के यमुनानगर में आसमान से ओले भी गिरे. कुछ ही देर में जमीन पूरी तरह से बर्फ से सफेद हो गई। बर्फबारी के चलते हिमाचल में 566 रोड ब्लॉक हैं, तो वहीं 6 राष्ट्रीय हाईवे भी बंद हैं। लंबे इंतजार के बाद शिमला में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई. इसके  बाद वहां पर्यटक झूमते नजर आएगले 5 दिनों के दौरान एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक निम्न दवा की रेखा के रूप में देखा जा सकता है जो औसत स्तर से 5.8 किमी ऊपर है और लगभग 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है। उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर ऊपर यानी स्तर पर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएँ निरंतर चलती रह हैं। पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर है और राजस्थान के कुछ हिस्सों से जुड़ रहा है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है।


अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।1 फरवरी को और फिर 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय के पहाड़ों पर व्यापक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।   

WhatsApp Group Join Now

3 फरवरी से राजस्थान, पंजाब, HARYANA, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात की गतिविधियां एक बार फिर शुरू हो सकती हैं और 5 फरवरी तक जारी रह सकती हैं। उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बरसात संभव है।   

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बरसात संभव है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।