नवरात्रि मेले को लेकर कनीनाखास और देशनोक स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन का होगा अस्थाई ठहराव

बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर व भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत  का देशनोक स्टेशन पर होगा ठहराव
 | 
file photo

mahendra india news, new delhi

रेलवे विभाग ने नवरात्रि मेले के अवसर पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का फैसला लिया है। जिसके तहत इस सुविधा के लिए बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवाओं का कनीनाखास स्टेशन पर और भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा का देशनोक स्टेशन पर दिनांक 15 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक कनीनाखास स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन और 14.38 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक कनीनाखास स्टेशन पर 10.34 बजे आगमन और 10.36 बजे प्रस्थान करेगी।


उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक कनीनाखास स्टेशन पर 03.25 बजे आगमन और 03.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक कनीनाखास स्टेशन पर 01.29 बजे आगमन और 01.31 बजे प्रस्थान करेगी।

WhatsApp Group Join Now


इसी के साथ साथ गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक देशनोक स्टेशन पर 10.48 बजे आगमन और 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा दनांक 15.10.2023 से 24.10.2023 तक देशनोक स्टेशन पर 16.05 बजे आगमन और 16.07 बजे प्रस्थान करेगी।
 

News Hub