home page

हरियाणा में ये 6 टोल प्लाजा बंद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की बड़ी घोषणा

जानिए किस तिथि से बंद होंगे ये टोल प्लाजा

ताजा खबरों, बिजनेस, केरियर व नौकरी संबंधित खबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

से जुड़े

 | 
जानिए किस तिथि से बंद होंगे ये टोल प्लाजा
mahendra india news, new delhi

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को मनोहर सौगात हरियाणा वासियों को दी है। सीएम ने शुक्रवार को आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित 6 टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की है। इस कदम से हरियाणा ही नहीं दूसरे प्रदेशों के आम जनता को भारी राहत मिलने वाली है। क्योंकि इन टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को प्रतिवर्ष 13.50 करोड़ रुपये की बचत होगी।


ये टोल प्लाजा होंगे बंद
हरियाणा में स्टेट हाईवे-17 पर राजस्थान बॉर्डर के पास गांव बशीरपुर (नारनौल-निजामपुर रोड), स्टेट हाईवे-11 पर पंजाब सीमा के नजदीक गांव तातियाना (कैथल-पटियाला रोड), स्टेट हाईवे-22 पर गांव गुज्जरवास (सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड) पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 नवंबर, 2023 से बंद हो जाएगा।



इसी प्रकार, कैथल-खनौरी सडक़ पर गांव संगतपुरा नजदीक पंजाब सीमा स्टेट हाईवे-8 पर स्थित टोल प्लाजा 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। काला अम्ब-सढ़ारा-शाहाबाद सडक़ पर गांव अशगरपुर नजदीक हिमाचल प्रदेश सीमा स्टेट हाईवे-4 तथा रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सडक़ सीमा पर गांव फिरोजपुर नजदीक दिल्ली सीमा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 दिसंबर, 2023 को बंद कर दिया जाएगा।