home page

दिलेर के ये गाने हुए हैं हिट, कौन हैं दिलेर खरकिया

 | 
These songs by Diler have become hits; who is Diler Kharkiya

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

दिलेर खरकिया हरियाणवी गायक, अभिनेता और मॉडल के तौर पर भी पहचान बना चुके हैं। हिंद केसरी गायक राजेंद्र खरकिया के घर गांव खरककलां में दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हुआ था। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने महज नौ वर्ष की उम्र में रागनी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साल 2018 में दिलेर खरकिया ने खुद की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री खड़ी कर ली। जिसमें अन्य कलाकारों को भी मौका मिला। उनके चर्चित गानों में ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ शामिल हैं)

 दिलेर खरकिया ने छोटी उम्र में ही काफी प्रसिद्धि हासिल की और अपनी काबिलियत के दम पर खुद की फिल्म सिटी बनाकर हरियाणवी कलाकारों को भी रोजगार के नए अवसर प्रदान किए। इसी के साथ उनके कई गाने हिट हुए, जिनके दम पर अब दिलेर अपनी गायकी को नए आयाम देने में लगे हैं।