home page

गांव उझाना का यह पावन मठ लगभग 600 वर्षों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 | 
This sacred monastery in Uzhana village has been a center of faith for millions of devotees for nearly 600 years – Chief Minister Nayab Singh Saini

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उझाना में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

जींद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

गांव उझाना की इस पावन तपोभूमि पर आकर मन, श्रद्धा, खुशी और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया- मुख्यमंत्री

श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना सौभाग्य का विषय

यहां उपस्थित सभी पूज्य महंतों, संत महात्माओं एवं धर्माचार्यों को मेरा प्रणाम- मुख्यमंत्री

आज का दिन हमारी सनातन परंपरा आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का उत्सव

गुरु गोरक्षनाथ जी ने इस परंपरा को जन-जन तक पहुंचा और तप, त्याग, योग, सेवा, तथा राष्ट्र धर्म का दिया संदेश

गांव उझाना का यह पावन मठ लगभग 600 वर्षों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है- मुख्यमंत्री

नाथ संप्रदाय के 8 मानधारी पीरों में  इस मठ को जो सम्मान प्राप्त है वह इसकी आध्यात्मिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमाण

वर्तमान महंत श्री राजनाथ जी महाराज वर्ष 2004 से इस पवित्र धाम की कर रहे हैं सेवा

WhatsApp Group Join Now

यहां की गौशाला भारतीय संस्कृति की करुणा और संवेदना का जीवंत प्रतीक

हरियाणा की धरती सदैव संत महात्माओं की भूमि रही है और यह भूमि हमें देती है कर्म योग का संदेश

आज आवश्यकता इस बात की कि हम अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी दें

श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी की असीम कृपा हम सब पर बनी रहे ऐसी मेरी प्रार्थना- मुख्यमंत्री