home page

सिरसा में सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम को लेकर बनाई ये रणनीति

 पूर्व सीएम मनोहर लाल इस दिन आएंगे सिरसा 
 | 
पूर्व सीएम मनोहर लाल इस दिन आएंगे सिरसा 
mahendra india news, new delhi 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में 7 अप्रैल को आएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में वीरवार को सूचीबद्ध पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ अशोक तंवर व जिला प्रभारी वेद फुलां भी विशेष रूप से मौजूद है।


इसी के साथ ही पूर्व सीएम मनोहर लाल के 6 अप्रैल के कार्यक्रम बाबत जानकारी देने के साथ ही सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव निमित्त महत्वपूर्ण काम सौंपे। 


SIRSA से लोकसभा  प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का 10 साल का कार्यकाल मुख्य रूप से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। बीजेपी सेवा ही संकल्प के मंत्र के साथ जन कल्याण के कार्य में लगी है। उन्होंने सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 


डा. अशोक तंवर ने कहा कि एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं। जनता फिर से देश में भाजपा सरकार चाहती है। तंवर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बुलंद इरादों व हौंसलों से पाकिस्तान सरीखे देशों को कड़ा सबक सिखाया है। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाया। उन्होंने कहा कि अब भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अशोक तंवर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन देश की जागरूक जनता BJP को फिर से सत्ता में लाने के लिए आतुर है। 

WhatsApp Group Join Now

बीजेपी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम सभी को तीसरी बार नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और अशोक तंवर को भारी मतों से विजयी बनना है। सिहाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई डगर पर चला है। जनता को मिलने वाली सुविधाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे खाते में पहुंच रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल के नेतृत्व देश और प्रदेश के हर वर्ग को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपने अनुभव से प्रदेश को नए आयाम देंगे। 

BJP के जिला प्रभारी वैद फुलां ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को जगह-जगह आयोजित जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ व लोगों का उत्साह नजर आ रहा है, उस हिसाब से देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और हरियाणा की दस की दस सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।