कल ऐसा रहेगा मौसम, जानिए हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत अन्य प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि 7 मार्च को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी होने की उम्मीद है।
लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ ही अगले 24 घंटों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएं चलती रहेंगी, जो बाद में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।
देश भर में मौसम प्रणाली:
उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पूर्वी असम में हल्की बारिश दर्ज की गई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।