हलोपा के अध्यक्ष गोपाल कांडा को दीपावली पर्व की शुभकामनाएंं देने पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

अध्यक्ष गोपाल कांडा ने अपने आवास रानियां रोड स्थित श्री अखल निरंजन भवन में आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों, शुभचिंतकों से मुलाकात की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि दीपावली पर्व पर सभी को खुशियां और समृद्धि प्राप्त हो यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। सभी लोगों ने एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाकर रोशनी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रोशनी का पर्व दीपावली सनातन धर्म का प्राचीन पर्व है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीराम के लंकापति रावण पर विजय हासिल करके और चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
दूसरी ओर एमडीएलआर कार्यालय परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को दीपावली पर्व की शुभकामनाएंं देने सैकडों लोग पहुंचे। सिरसा, रानियां और ऐलनाबाद, फतेहाबाद व कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की संख्या सर्वाधिक रही। गोबिंद कांडा ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि 01 नवम्बर को सुबह दस बजे कुटिया परिसर में अन्नकूट का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा जिसका शुभारंभ पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा करेंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने जरूर पहुंचे।