home page

SIRSA के खेतों से सीसीटीवी कैमरे चोरी मामले में तीन आरोपी काबू

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
रानियां थाना पुलिस ने गांव फतेहपुरिया में खेतों में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया तथा उनसे पूछताछ के बाद चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पवन पुत्र वेद प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 6 रानियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 मार्च 2026 की रात अज्ञात युवक उसके खेतों में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह चलने पर उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रानियां की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की तथा तकनीकी व गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव फतेहपुरिया से तीन संदिग्ध युवकों रामस्वरुप पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव खारिया, रोहताश पुत्र बीरबल व बनवारी लाल पुत्र बीरबल निवासियानं गांव फतेहपुरिया जिला सिरसा को हिरासत में लिया गया।

WhatsApp Group Join Now

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई राशि को गुल्लक से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी पहले भी किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल तो नहीं रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।