home page

सीडीएलयू में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ पर तीन दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ

 | 
Three-day Student Development Programme on Universal Human Values ​​inaugurated at CDLU

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में विश्वविद्यालय के यूनिवर्सल हुमन वैल्यूज सेल, डीएसडब्ल्यू, यूकोप तथा एआईसीटीई के बैनर तले "यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़" विषय पर तीन दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ वीरवार को विश्वविद्यालय के टैगोर भवन के एक्सटेंशन हाल में हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के जाने माने समाज सेवी डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी देश की रीड की हड्डी होते हैं। आज के बदलते सामाजिक और शैक्षणिक परिदृश्य में मानव मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन ही सच्ची शिक्षा का आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में मानवता, सत्यनिष्ठा और सहिष्णुता जैसे गुणों का संचार होगा तो समाज स्वतः ही समृद्धि और शांति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने अपने जीवन से संबंधित अनेक जीवंत उदाहरण देकर विद्यार्थियों को निडरता से मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के मानवीय मूल्यों के समावेश पर प्रकाश डाला।

उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति बताया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।
उद्धघाट्नीय सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर राजकुमार ने की और उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा केवल रोजगारपरक नहीं होनी चाहिए, बल्कि जीवनपरक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ विद्यार्थियों को एक सशक्त चरित्र, सकारात्मक सोच और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को व्यवहारिक रूप में अपनाकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

WhatsApp Group Join Now


कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन जयपुर से पहुँचे प्रो. बी.के. शर्मा तथा गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से डॉ चरणजीत मदान ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत करवाया जबकि विश्वविद्यालय के यूनिवर्सल ह्यूमन सेल के एडवाइजर डॉ श्याम लाल फूटेला ने तीन दिन के कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक यूकोप प्रोफेसर काशिफ किदवई, निदेशक कम्युनिटी रिलेशंस डॉ मंजू नेहरा, जनसम्पर्क निदेशक डॉ अमित, डॉ रोहतास सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भाग लिया। मेहमानों का स्वागत यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ रविंदर द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई द्वारा प्रस्तुत किया गया।