CDLU SIRSA में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय कार्यशाला 25 सितंबर से
सिरसा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ सेल द्वारा सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर 2025 तक छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय एवं यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर आउटरीच प्रोग्राम्स एंड एक्सटेंशन के सहयोग से आयोजित होगा।
यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ सेल के समन्वयक डॉ. रविंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व में संपन्न होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख समाजसेवी डॉ. सुरिंदर मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
