home page

राष्ट्रीय सेवा रतन सम्मान से सम्मानित होंगे सिरसा के तीन स्काउट मास्टर

 | 
Three Scout Masters from Sirsa to be honoured with the Rashtriya Seva Ratan Samman

mahendra india news] new delhi
श्रीराम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं युवाओं के चरित्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय सेवा रतन सम्मान के लिए सिरसा के तीन कर्मठ स्काउट मास्टरों का चयन किया गया है। इस गरिमामयी सम्मान से स्काउट मास्टर आनंदप्रकाश कारगवाल, स्काउट मास्टर अजय भाटी तथा स्काउट मास्टर सुधीर कौशिक को 12 सितंबर को अयोध्या में सम्मानित किया जाएगा।

तीनों शिक्षक ही भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन सिरसा से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के कार्यो में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वहीं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन सिरसा के जिला सचिव डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लों ने तीनों सम्मानित होने वाले स्काउट मास्टरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, निष्ठा और समाज एवं राष्ट्रीय सेवा भावना का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इन तीनों शिक्षकों की उपलब्धि से सिरसा जिले के स्काउट-गाइड परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल तीनों स्काउट मास्टरों के लिए, बल्कि सिरसा जिले और संपूर्ण स्काउट-गाइड परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।