home page

लक्ष्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के तीन निशानेबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित

 | 
Three shooters from Lakshya Shooting Sports Academy selected for the National Championship

mahendra india news, new delhi
 लक्ष्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, ऐलनाबाद के तीन प्रतिभाशाली निशानेबाजों तरणवीर सिंह रंधावा, धैर्य सैनी और मनीष सैनी ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। तीनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन से अकादमी और ऐलनाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मजबूत आत्मविश्वास के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। अकादमी के संचालक अमित फुटेला ने तीनों निशानेबाजों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम है।

अकादमी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को शूटिंग खेल के लिए बेहतर प्रशिक्षण और मंच प्रदान कर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए तैयार करना है। कोच राकेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तीनों निशानेबाजों का पूरा ध्यान राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी पर रहेगा। उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी, ऐलनाबाद और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। लक्ष्य शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी परिवार ने तरणवीर सिंह रंधावा, धैर्य सैनी और मनीष सैनी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now