home page

हरियाणा में बाइक पर आ रहे तीन युवकों की करंट लगने से मौत, गोगामेडी से लौट रहे थे युवक

 | 
Three youths travelling on a bike in Haryana died due to electric shock, the youths were returning from Gogamedi
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में हिसार से है। जहां पर बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि 
हिसार में मंगलवार को मिर्जापुर रोड पर दर्शना एकेडमी के सामने 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर बाइक पर गिर गया। तार चार युवकों पर गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक तीनों सुलखनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, युवकों की पहचान बंटी, राजकुमार और अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गोगामेडी से लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार दोपहर के वक्तकी है। जब युवक बाइक पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी कपूर सिंह ने बताया कि तार टूटने के बाद युवक तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पावर हाउस को मोबाइल फोन किया, लेकिन आधे घंटे बाद जाकर बिजली काटी गई। इस के बाद घटनास्थल पर राहगिरों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन बिजली के खतरे के चलते तुरंत सहायता नहीं कर सका।

जानकारी के अनुसार मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं और परिवार को सूचना दे दी गई है। वहीं एक युवक के बारे में अभी कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह घायल है, अस्पताल में भर्ती है या सुरक्षित है। मृतकों के परिवार के सदस्यों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। 

WhatsApp Group Join Now