home page

आज लोकसभा व विधानसभा में भाजपा कहीं भी विपक्ष की गरिमा नहीं रख रहा, सदनों में विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा: दुष्यंत चौटाला

 | 
Today, the BJP is failing to uphold the dignity of the opposition in the Lok Sabha and Legislative Assemblies; it is suppressing the opposition's voice in the Houses: Dushyant Chautala

mahendra india news, new delhi

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज लोकसभा व विधानसभा में भाजपा कहीं भी विपक्ष की गरिमा नहीं रख रहा और उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें नेम करके सदन से बाहर भिजवा रही है ताकि वास्तविक मुद्दों पर जवाब न दिया जा सके।
वे शनिवार को ऐलनाबाद हलके में अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत गांव शक्कर मंदौरी में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में व्यापक परिवर्तन आया है और युवा वर्ग जाग चुका है। जो शासन यह कहता था कि उनके यहां इस्तीफे नहीं होते, युवाओं ने वह काम भी कर दिखाया।

इस दौरान उन्होंने भाजपा शासन परआरोप जड़ा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद देश में तेल के दामों में किसी प्रकार कोई कटौती नहीं की गई है जिसके चलते देशवासियों की जेबों पर तेल का अतिरिक्त भार है। उन्होंने कहा कि मानसून के सीजन में जिन किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल बीजी, वह मानसून की कमी और घग्घर में पानी की के कारण पूरी तरह से हताश निराश हो चुका है, ऐसे में उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूती देने के उद्देश्य से सरकार को चाहिए कि वह   ऐसे सभी धान उत्पादकों की फसल को सूखाग्रस्त घोषित कर उनकी भरपाई करे। उन्होंने आरोप जड़ा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्रामीणा सडक़ों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 250 से तीन सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे मगर मौजूदा सरकार ने अब इस दिशा में कुछ भी नया नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल केवल पुरानी योजनाओं के नाम बदलने में माहिर है।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं और बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं हैं क्योंकि उसमें फूट पड़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष गांव में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की जिस पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एक कमेटी गठित कर प्रतिमा का बेस तैयार करवा लें, प्रतिमा भिजवा दी जाएगी जिसका अनावरण जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन की ओर से अनेक शर्तें लगाकर गरीबों के पीले राशन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कुनीतियों का ही परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में पटवारी और सफाई कर्मी भी हड़ताल पर हैं। इसके बाद वे ऐलनाबाद हलके के गांव माखोसरानी, रूपाणा बिश्रोईयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगडिय़ा, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली व नाथूसरी कलां भी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, सर्वजीत मसीतां, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, शगनजीत सिंह कुरंगावाली, हल्का अध्यक्ष अनिल काासनियां, ऐलनाबाद युवा हल्का अध्यक्ष राजबीर रोड, कृष्ण शाहपुरिया, सिरसा हल्का अध्यक्ष अजब ओला, जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुथार, जयपाल नैन डबवाली हलका अध्यक्ष नरेंद्र बराड़, जेजेपी का शहरी प्रधान दीपक भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।