7 अगस्त को आज 15 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग के पूर्वनुमान के आज शुक्रवार यानी 7 अगस्त 2026 को मौसम करवट बदलने वाला है। आज के दिन हरियाणा, राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। इसी के साथ ही कई प्रदेशों मेंं ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं इस दौरान तेज आंधी के चलते कई राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है।
पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात लोगों की मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। किसानों और नदी किनारे के मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटों के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 15 प्रदेशों में झमाझम बरसात होगी। इनमें हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
