home page

21 अगस्त को 27 प्रदेशों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
Torrential rain expected in 27 states on August 21; Meteorological Department issues alert

mahendra india news, new delhi
मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार यानी 21 अगस्त को 27 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी के चलते फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 


इसी के साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। इसलिए बिल्कुल सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है, इसलिए घर से निकलने से पहले छाते जरूर साथ में रखें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। वहीं, मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

WhatsApp Group Join Now

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी 21 अगस्त को देश के 27 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इनमें हरियाणा, राजस्थान,ख् यूपी, बिहार, दिल्ली,उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों के नुकसान होने की भी आशंका है।