home page

15 सितंबर को आज होगी 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश्, ये भी बड़ा अलर्ट

 | 
Torrential rain is expected in 22 states today, September 15; a major alert has also been issued

 mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 सितंबर को 22 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। जबकि तेज आंधी से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में नदियों का जलस्तर भी बढऩे का खतरा मंडरा रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 15 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में तेज हवा चलने की चेतावनी है जिसका असर पूर्वी भारत के राज्यों में देखने को मिल सकता है। उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर विदर्भ के ऊपर बने निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 15 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा


22 प्रदेशों में होगी बरसात-आंधी की भी चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 सितंबर को देश के 22 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज हवा चल सकती है। किसानों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत है।