home page

SIRSA में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर यातायात प्रभारी ने कसा शिकंजा

 
Traffic in-charge tightens noose on those violating traffic rules in SIRSA
 | 
 Traffic in-charge tightens noose on those violating traffic rules in SIRSA

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बीती 5 सितंबर से 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए।

इस सिलसिले में स्वयं जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि उपरोक्त समयावधि के दौरान जिला यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न भागों में नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।

इस दौरान जिला यातायात पुलिस ने अपनी लेन बदलकर चलने वाले 85 व 43 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालान किए गए। जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी और भविष्य में यातायात पुलिस की ओर से ऐसे अभियान जारी रहेंगे।