home page

SIRSA में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग,तेज गति तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाया, विशेष अभियान

 | 
news
Mahendra india news, new delhi

सिरसा........पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृड़ बनाने के उदेश्य से बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग,तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा प्राईवेट वाहन पर पुलिस व प्रैस के स्टीकर लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जांच की तथा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की । उन्होंने कहा सड़क किनारे या दुकानों के सामने वाहन खड़ा न करें,क्योकिं ऐसा करने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है,तथा बाजारों में जाम की स्थित उत्पन हो जाती है,इसलिए प्रशासन द्वारा नियुक्त पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करें । भविष्य में यदि वाहन चालकों ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो वाहन को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा और भारी जुर्माना का सामना करना पड़ेगा लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाशत नही की जाएगी । यातायात थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का प्रयोग न करें,क्योकिं ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो । यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों को मन से अपनाएं न कि किसी डर या भय से ।  यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो दुर्घटना की पुनरावृति होने से बचा जा सकता है । थाना प्रभारी ने कहा कि तेज गति से वाहन चालने पर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देता है, इसलिए अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं । अगर नियमों के प्रति गंभीर हों तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से निजात मिल सकती है । उन्होंने कहा कि यदि वाहन चलाते समय कोई वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करता हैं,तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को ताक पर रखकर नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा । यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उदेश्य अपराध तथा अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा वाहन चालकों को यातायात निमयों बारे जागरुक करना है ।