home page

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहीं 2 छात्राओं को कुचला; मौके पर ही मौत

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें कैथल से हैं। जिला के अंतर्गत सीवन में वीरवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ दुर्घटना हुई।  गांव मांडी सदरा से स्कूटर पर सवार होकर स्कूल जा रही 2 छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इससे सडक़ दुर्घटना में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है इस सडक़ हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


जानकारी के अनुसार, सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर सडक़ हादसा हहुआ। दोनों छात्राएं सीवन स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में पढ़ाई करती थीं। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है।
दोनों आपस में सहेलियां थीं और प्रतिदिन की तरह सुबह स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस सडक़ हादसे का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now