हरियाणा प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; 2 बच्चों सहित 6 व्यक्तियों की मौत
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कुरुक्षेत्र से हैं। कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव घराड़सी के समीप गुरुवार दोपहर को हुए सडक़ हादसे में 4 महिलाओं सहित 6 व्यक्तियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक की उम्र डेढ़ साल तो दूसरे की सात वर्ष बताई जा रही है।
हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गांव कराल माजरा से श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली राजस्थान के बागड़ के लिए निकली थी।
जानकारी के अनुसार गांव से करीब 1:30 बजे श्रद्धालु भजन और गीत गाते हुए गांव से रवाना हुए थे। गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव घराड़सी के पास पहुंचते ही यह दुर्घटना हो गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया
इस दुर्घटना के बाद ट्रॉली सडक़ पर पलट गई। ट्राली के नीचे आने से 4 महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई। राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी।
ट्राली कई महिलाएं और श्रद्धालु अपने रिश्तेदारी में आने के चलते ग्रामीणों को उनकी पहचान करने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से पुलिस घायलों और मृतकों की जानकारी जुटाई।
