home page

सिरसा में दर्दनाक हादसा, कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 किसानों की डूबने से मौत

 | 
सिरसा में दर्दनाक हादसा, कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 किसानों की डूबने से मौत

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में सिरसा जिला के अंदर शुक्रवार रात्रि को दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले में कालांवली के गांव देसूमलकाना के पास दुर्घटना में कार माइनर में गिर गई। इससेे दो किसानों की मौत हो गई। मृतक किसानों की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी करीबन 40 साल के हरनैब सिंह और 70 साल के वचित्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों किसानों की मौत के समाचार से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को बाहर निकलकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। दोनों किसानों के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। 


जानकारी के अनुसार हरनैब सिंह और वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से गांव देसूमलकाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान  उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट पडऩे के कारण कार चालक को सडक़ दिखाई नहीं दी और कार अनियंत्रित होकर माइनर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now

परिवारों में पसरा मातम
इस दुर्घटना के बारे में गांव देसूमलकाना पहुंचते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया गया है कि मृतक हरनैब सिंह के परिवार में 18 साल का अविवाहित बेटा है। वहीं मृतक वचित्र सिंह के 4 बेटे हैं और चारों विवाहित हैं।