home page

Train Cancelled: किसान आंदोलन के चलते ये ट्रेनें हुई रद्द, स्टेशन जाने से पहले चेक करें लिस्ट

 | 
 Train Cancelled: किसान आंदोलन के चलते ये ट्रेनें हुई रद्द, स्टेशन जाने से पहले चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: किसान आंदोलन के कारण ट्रेन से सफर करने वाले लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायत प्रभावित हुआ है। ऐसे में कई ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी।

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः- 

आंशिक रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 01.05.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान की है, वह दिल्ली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 02.05.24 को अजमेर के स्थान पर दिल्ली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।